फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सोलर फेंसिंग में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद । गांव कटारमल में गन्ने के खेत में खाद डाल रहे मजदूर राजकुमार (30) पुत्र रंजीत सिंह की सोलर फेंसिंग के लिए लगाए तारों में आ रहे बिजली करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। आरोप है कि सोलर फेंसिंग में बिजली के तार जोड़कर करंट छोड़ा गया था।
विज्ञापन

राजकुमार गांव में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। बुधवार की सुबह गांव का ही बलविंदर उसे अपने गन्ने के खेत में खाद डलवाने के लिए ले गया था। वहां पास ही रमेश सिंह के गन्ने के खेत में जानवरों से रखवाली के लिए चारों ओर सोलर फेंसिंग के तार लगाए गए थे। बताया गया कि सोलर फेंसिंग को सीधे एलटी लाइन से जोड़ा गया था। खाद डालते समय राजकुमार को बिजली का तार छू गया, जिससे उसे तेज करंट लगा। करंट की चपेट में आते ही वह मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और तार में उलझे राजकुमार के शव को घर ले आए।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उपनिरीक्षक शिवम तायल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजकुमार अपने पीछे पत्नी हरजीत कौर व दो पुत्रियों को रोते-बिलखते छोड़ गया।
विज्ञापन

सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विनोद गंगवार का कहना है कि घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।द
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें