फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक ने चचेरे भाई को पीटकर मार डाला, दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 May 2020 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे चचेरे भाई को जांच कराने और दादी की देखभाल को लेकर हुई कहासुनी में तहेरे भाई ने युवक के साथ मारपीट कर डाली। युवक की उपचार के दौरान मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ धामपुर ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


बिजनौर में गांव मलकपुर निवासी कल्याण सिंह का 20 वर्षीय पुत्र मंजीत 19 मई को दिल्ली से लौटा था। दिल्ली में वह अपने भाइयों के पास गया था। बताया जाता है कि दादी मंजीत के परिवार के साथ रहती है। दादी की देखभाल और दिल्ली से लौटने के बाद जांच कराने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि मंजीत के घर पर आकर तहेरे भाइयों कपिल और मनोज ने उसके साथ मारपीट कर डाली। उसकी छाती में मुक्के व सिर में डंडे से हमला किया। घायल को आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए बिजनौर और वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मंजीत की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: लखनऊ लविश हत्याकांड: छह दिन... 600 किमी की दूरी और फिर एक कत्ल, खौफनाक है वारदात की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता कल्याण की तहरीर पर आरोपी मनोज, कपिल पुत्रगण ओमप्रकाश, डोली पत्नी मनोज, पुनिया पुत्री ओमप्रकाश के विरुद्ध हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें