फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में कार्यकर्ता से मारपीट

विज्ञापन
मारपीट की घटना की राज्य सभा सांसद विजयपाल तोमर और अन्य पदाधिकारियों को जानकारी देता दुष्यंत चौह? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। भाजपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सम्मेलन के दौरान विधायक अशोक राणा के संबोधन के बीच टोकाटोकी से नाराज विधायक समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ता दुष्यंत चौहान के साथ मारपीट की। दुष्यंत चौहान ने चार नामजद समेत कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सम्मेलन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भाजपा कार्यकर्ता दुष्यंत चौहान ने विधायक अशोक कुमार राणा के संबोधन के बीच में हस्तक्षेप कर व्यवधान डालने का प्रयास किया कि विधायक जी झूठ बोल रहे हैं। मंच पर मौजूद विधानसभा प्रभारी मनोज सिवाच ने कार्यक्रम के बाद पदाधिकारियों के सम्मुख विरोध दर्ज कराने की बात कहते हुए उन्हें बैठा दिया। कुछ समय बाद एक बार फिर दुष्यंत चौहान विधायक के संबोधन के बीच खड़े हो गए। इस बार मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर तथा मनोज सिवाच ने हस्तक्षेप करते हुए दुष्यंत चौहान को किसी तरह से शांत कर दिया।
विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक के संबोधन के बीच इस तरह व्यवधान डालने से उनके समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया। दुष्यंत चौहान जब कार्यक्रम स्थल से बाहर निकले तो कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत चौहान के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए। इसकी जानकारी देने जब दुष्यंत चौहान कार्यक्रम में पहुंचे तो भाजपा पदाधिकारियों ने फिर से उन्हें कार्यक्रम में व्यवधान नहीं डालने की हिदायत दी। बाद में कार्यक्रम समापन पर दुष्यंत चौहान ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी भाजपा पदाधिकारियों को दी। पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह ने घायल दुष्यंत चौहान को उनके घर भिजवाया। दुष्यंत चौहान ने प्रियंकर राणा, रोहित उर्फ सोनू, दाऊद, संजीव समेत 10-11 कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

भाजपा के धामपुर नगर मंडल अध्यक्ष राघव शरण गोयल का कहना है कि दुष्यंत चौहान भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उधर विधायक अशोक कुमार राणा का कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने बताया कि मारपीट का मामला कार्यक्रम के बाहर हुआ है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें