फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
बिजनौर सीएमओ कार्यालय पर हड़ताल के दौरान धरने पर प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जनपद में एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम कर्मचारियों का धरन व कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा। प्रशासन से कर्मचारियों की वार्ता दूसरे दिन भी विफल हो गई। मांग लखनऊ न भेजने तक कर्मचारियों ने कार्य न करने की बात कही है। कर्मचारियों की हड़ताल से टीकाकरण प्रभावित हो रहा है।
जिलामंत्री रोबिन कुमार ने बताया कि सीडीओ केपी सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। सीडीओ ने उनकी मांग शासन को भेजने का आश्वासन दिया। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने भी उनसे हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया है। रोबिन कुमार के अनुसार डीएम, सीडीओ या सीएमओ द्वारा उनकी मांग लिखित में लखनऊ तक जानी चाहिए। संविदा कर्मचारी 24 घंटे काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन मांग पूरी न होने तक वे काम नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा डी फार्मा इंटर्नड और वॉलेंटियर से टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इस तरह अप्रशिक्षित स्टाफ से टीकाकरण नहीं कराया जा सकता है। वहीं, जिला डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार रवि और महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री संघ अध्यक्ष रूपधारा ने भी धरने में आकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान डॉ. हेमेंद्र, डॉ. अरविंद, मोहम्मद शाहबाज, रमा, दीपक सिन्हा, पिंकू, सहदेव, डॉ. सीमा, डॉ. उषा, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें