फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने शुरू किया वृक्ष बंधन अभियान

विज्ञापन
नजीबाबाद में वृक्ष बंधन अभियान में वृक्ष को धागा बांधती महिला। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
महिलाओं ने शुरू किया वृक्ष बंधन अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद। नमो फाउंडेशन और जलाधिकार फाउंडेशन के पर्यावरण जागरूकता मिशन से प्रेरित महिलाओं ने रक्षाबंधन की तर्ज पर वृक्ष बंधन अभियान शुरू किया है। महिलाओं ने वृक्षों को धागा बांधकर उनकी सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नमो फाउंडेशन नजीबाबाद और जलाधिकार फाउंडेशन बिजनौर पर्यावरण जागरूकता के लिए पौधरोपण और वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अभियान चला रहा है। जगह-जगह पौधे रोपित किए जा रहे हैं और पौधों की देखभाल के लिए स्वयं और समाज को जागरूक किया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की परिजन महिलाओं ने रक्षाबंधन की तर्ज पर वृक्षों की देखभाल करने, नए पौधे रोपित करने और उनके पल्लवित होने तक देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लेते हुए वृक्ष बंधन अभियान शुरू किया है। नमो फाउंडेशन के अध्यक्ष सुंदर गोयल, सचिव सुशील राजपूत, पूर्व सैनिक रविंद्र काकरान, मनोज कुमार, पवन कुमार की प्रेरणा से ममता काकरान, राधारानी, मंजू रानी, सोना सिंह, अरुणारानी ने धागा बांधकर पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

नजीबाबाद में वृक्ष बंधन अभियान में वृक्ष को धागा बांधती महिला।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में वृक्ष बंधन अभियान में वृक्ष को धागा बांधती महिला।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें