फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षामित्रों ने सीएम व पीएम को राखी भेजीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला शिक्षामित्रों ने सीएम व पीएम को राखी भेजीं
विज्ञापन

धामपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिले की महिला शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को डाक द्वारा पीएम और सीएम को राखियां भेजकर चुनाव में किए वायदों को याद दिलाया है।
शिक्षामित्रों ने कहा कि जब प्रदेश में 2017 में विधान सभा चुुनाव हो रहे थे तो दोनों उनके सहायक शिक्षक पद के रद्द हुए समायोजन को कोर्ट के आदेश का सत्यापन करने के बाद सत्ता में आने पर तीन माह के भीतर समाधान करने का वादा किया था। पर साढे़ चार साल खत्म होने के बाद भी अभी पीएम, सीएम ने कुछ नहीं किया। महिला शिक्षामित्र पीएम, सीएम को उनका वादा याद दिलाने को दोनों को राखियां प्रेषित कर रही हैं। जो पुरूष शिक्षामित्र है वे भी अपने परिवारों की महिलाओं से राखियां प्रेषित कराने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान ने बताया कि शुक्रवार को धामपुर, नहटौर, नगीना, बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, अफजलगढ़, स्योहारा, नजीबाबाद आदि नगरों में बड़ी संख्या में राखियां भेजने का काम किया है। नहटौर ब्लाक में राखियां भेजने वालों में पवन लता, शालू, पूनम सैनी, बबीता, सन्नो रानी, पूनम त्यागी, सविता सैनी, रविता, मीनाक्षी चौहान, आदेश सिसौदिया ने पीएम, सीएम को राखियां पोस्ट की। इस मौके पर जैनेंद्र कुमार, केशव त्यागी, उदयवीर सिंह, शरद त्यागी, सुधीर चौधरी, विपिन शर्मा, ओंकार चौधरी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें