फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिलाओं ने गुनगुनाए सावन के गीत, मनाया तीज उत्सव

Sun, 27 Jul 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में तीज उत्सव पर मनाती एलएनएस क्लब की महिलाएं। - फोटो : किसान लल्लूराम कुशवाहा। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एलएनएस क्लब की ओर से हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं ने सावन गीत गाए और चूड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रंग-बिरंगे परिधान में पहुंचीं महिलाएं सावन गीत गुनगुनाए और झूलों का आनंद लिया। चूड़ी प्रतियोगिता में महिलाओं ने रंग बिरंगी चूड़ियों का प्रदर्शन किया। दीपा गोयल, हेमा अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय रहीं। तीज उत्सव में लीना, अंजलि, शालिनी, नीतू, पूनम, नीलम, नीति, मिनाक्षी, रिक्की, सोनम, अंजू, गीता सहित अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
उधर, हरियाली तीज पर एमडीकेवी में प्रधानाचार्या सुनीता चौधरी की देखरेख में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। आकर्षक मेहंदी बनाने पर मुनज्जा, सानिया, अफीका परवीन, मिस्बाह, जोया, सोहली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा मदीहा, सना, खुशबू, नंदिनी, सुहाता, सांची ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रुचि मिश्रा चुनी गई तीज क्वीन
बिजनौर। सामाजिक संगठन परिवार ने हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, हरियाली तीज पर प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं में रुचि मिश्रा ने प्रथम स्थान पाया।
संस्था अध्यक्ष तरनजीत कौर मलिक, प्रिया ने रुचि मिश्रा को तीज क्वीन का ताज पहनकर सम्मानित किया। इस मौके पर अवनीत कौर ने खेल प्रतियोगिता भी कराई। रुचि मिश्रा ने तीज के त्योहार पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर कविता चौधरी ने कहा कि श्रावण मास में तीज का त्योहार सखी सहेलियां को एक दूसरे से मिलाता है। उन्होंने महिलाओं को भी एकजुट होकर सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बालिकाओं को अच्छी शिक्षा देने पर जोर दिया। नीतू, वंदना व अन्नू ने हरियाली तीज के गीत सुनाएं। कार्यक्रम में मीनाक्षी, अलका, नीलम, रीवा, रेखा आदि रहे।
शिखा रस्तोगी चुनी गईं तीज क्वीन

किरतपुर। अग्रवाल महिला सभा एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला किरतपुर में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिखा रस्तोगी को तीज क्वीन चुना गया। जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल व अग्रवाल महिला सभा अध्यक्ष मीना अग्रवाल, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल, ईओ मेघा गुप्ता, आईवीएफ नगर अध्यक्ष चिंकी गुप्ता रही। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों, नृत्य, कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

-

नजीबाबाद में तीज उत्सव पर मनाती एलएनएस क्लब की महिलाएं।- फोटो : किसान लल्लूराम कुशवाहा। स्रोत: परिजन

नजीबाबाद में तीज उत्सव पर मनाती एलएनएस क्लब की महिलाएं।- फोटो : किसान लल्लूराम कुशवाहा। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें