फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सावन में 50 प्रतिशत घटी परिवहन निगम की आय

Sun, 27 Jul 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। सावन माह में रूट डायवर्जन से परिवहन निगम की आय प्रभावित हो रही है। सावन माह में बिजनौर डिपो की आमदनी करीब 50 प्रतिशत घट गई है। सामान्य दिनों में डिपो को रोजाना करीब 18 लाख रुपये की आमदनी होती थी। अब आय घटकर करीब नौ लाख रुपये रह गई है। जबकि, रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी घटी है। मिली जानकारी के अनुसार, बिजनौर डिपो की बसों में सामान्य दिनों में रोडवेज बसों में 17 हजार यात्री सफर करते थे। अब यह संख्या घटकर 10 हजार के आसपास रह गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि सावन में डिपो की करीब 50 प्रतिशत आय प्रभावित हुई है। यात्रियों की संख्या घटने के साथ ही आय भी घटी है।
विज्ञापन

उधर , रूट डायवर्जन से पूर्व नजीबाबाद रोडवेज डिपो की प्रतिदिन की औसतन आय करीब 12 लाख रुपये थी। वर्तमान में रोडवेज डिपो की प्रतिदिन आय मात्र सात लाख रुपये रह गई है। उधर, नजीबाबाद से रोडवेज बसें मवाना, किथौड़, हापुड़ होते हुए दिल्ली पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें