फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

बिजनौर। कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पत्नी का शव बृहस्पतिवार को पंखे में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है, जबकि महिला के मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस वक्त महिला का शव लटका हुआ था, उस दौरान उसका पति शराब पीने के लिए दुकान पर पहुंच गया। मोहल्ले के लोग उसे बुलाकर लाए।
धामपुर के मोहल्ला बंदूचियान निवासी उमा की शादी दस साल पहले बिजनौर के मोहल्ला जाटान के रहने वाले और कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मी सुनील पुत्र स्व. होरी सिंह से हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर सुनील की पत्नी उमा का शव कमरे में ही पंखे में दुपट्टा बांधकर लगाए गए फंदे पर लटका मिला था। शव लटका होने की जानकारी खुद सुनील ने ही लोगों को दी। जिस पर कॉलोनी में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा। इस घटना के वक्त सुनील नशे की हालत में था और वह सुबह से शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद उसने पत्नी के साथ मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के भाई संजीव ने आरोप लगाया कि उमा को उसका पति, सास और ननद दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मायके वालों ने हत्या कर शव को पंखे पर लटका देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले रखा और पूछताछ की जा रही है। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें