सड़क हादसे में महिला की मौत
धामपुर। नहटौर मार्ग पर गांव ढक्काकर्मचंद के पास रविवार देर शाम कार और ई-रिक्शा की टक्कर में रिक्शा में सवार 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
थाने के गांव गोपाल जोत निवासी संजीव कुमार ने बताया कि जब उनकी मां रामवती, पिता रणवीर सिंह धामपुर से ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने तेज गति से आ रही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मां की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा में सवार दीपक और सोनू भी घायल हो गए। चालक कार को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार को कब्जे में ले लिया।
वहीं, बिजनौर के मुहल्ला खत्रियान निवासी गजेंद्र कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जब नूरपुर से उनकी रिश्तेदार राकेश कुमार अपनी पत्नी मीनाक्षी व पांच साल के बच्चे के साथ बाइक से बिजनौर आ रहे थे। नहटौर मार्ग पर धामपुर में गांव हर्रा के पास के सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों ने घायल है। तीनों का हायर सेंटर में उपचार कराया जा रहा है।