फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में जेठ व छोटे भाई की पत्नी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में महिला और जेठ ने दी जान
विज्ञापन

बिजनौर। प्रेम-प्रसंग के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना उसके प्रेमी जेठ को मिली तो उसने भी जहर खा लिया। दोनों की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। महिला के पति की मौत हो चुकी है, जबकि जेठ भी शादीशुदा था।
विज्ञापन

किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा युवक मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। वह बिजनौर में नजीबाबाद रोड पर अपने परिवार के साथ रहता था। युवक इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। युवक का अपने छोटे भाई की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छोटे भाई की मौत हो चुकी है। छोटे भाई की पत्नी बिजनौर में ही रहती थी। वह फिलहाल चांदपुर क्षेत्र के एक गांव में मायके गई थी। दोनों के बीच संबंधों की चर्चा आम हुई, तो परिजनों ने विरोध करना शुरू कर दिया। बदनामी होने के चलते बृहस्पतिवार को महिला ने मायके में ही घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना जेठ को मिली, तो उसने भी जहर खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें