फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर की मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपाइयों ने कहीं केक काटा, कहीं हवन कर भगवान से मुख्यमंत्री की दीर्घ आयु की कामना की।
विज्ञापन

रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पति ऐश्वर्य चौधरी मौसम एडवोकेट की अगुवाई में शहर के लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में पदाधिकारी व कार्यकर्ता और ब्लाक प्रमुख एकत्र हुए, यहां उन्होंने केक काट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु की कामना की। वक्ताओं ने सरकार की लाभकारी नीतियों व जनपद के विकास के बारे में प्रकाश डाला। ब्लाक प्रमुख नजीबाबाद तपराज सिंह, ब्लाक प्रमुख नूरपुर आकांक्षा चौहान, विजेंद्र सिंह, अंकित चौधरी, राकेश चौधरी, कपिल कुमार, उदयपाल सिंह, चंद्रशेखर एडवोकेट, आयुष चौहान, ललित चौधरी आदि उपस्थित रहे।
जन्मदिन पर किया हवन किया
विश्व हिंदू महासंघ की ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पंचायती मंदिर नगरपालिका चौराहे स्थित हवन किया गया। हवन के बाद मिष्ठान का भी वितरण किया। यजमान छवि कौशल एवं उनके पति राजेंद्र कौशल रहे। इस अवसर पर डॉ. नवनीत गर्ग पूर्व चेयरमैन, राजुल त्यागी, डॉ. अनीता सिंह, सरस्वती जोशी, वंदना वर्मा, दीपा शर्मा, पुष्पा शर्मा, भावना, ममता मित्तल, विनोद सिंह, वीरेंद्र चौधरी, प्यारे राम जोशी, दिनेश केसरिया, सुनील, घसीटा सिंह, एडवोकेट ओमवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, उपेन्द्र सालियान, आचार्य सबिता आर्य, नीतू आर्य, निशी आर्य, कनिष्का आर्य, सृष्टि आर्य, बाबूराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्मदिन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। ग्राम शादीपुर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री शिव कुमार कश्यप के आवास पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विकास कश्यप, नवनीत कश्यप, तरुण गुप्ता, शेरसिंह कश्यप, सतेंद्र लांबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें