फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कब होगी गांव में विकास कार्यों की जांच, 57 दिन बाद भी नहीं पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर। ग्राम पंचायत मीरापुर खादर में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर डीएम ने 14 नंबर को जांच समिति बनाई थी। जांच समिति को 30 दिन में जांचकर आख्या देनी थी, परंतु 57 दिन बीतने के बाद भी जांच समिति गांव नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मीरापुर खादर के अशोक कुमार, देशराज सिंह, विपिन कुमार, चरन सिंह, दीपांशु कुमार, भूपेंद्र कुमार, ब्रजपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि ने शपथ-पत्रों के साथ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। आरोप है कि करीब चार लाख 80 रुपये के भुगतान से तीन बार में 73 सीसी बेंच खरीदी गई हैं जबकि गांव में बेंच कहीं भी नहीं लगी है। सीसी रोड निर्माण में भी घपला करने का आरोप है। नरेगा का कार्य मजदूरों से न कराकर ट्रैक्टर आदि से करा फर्जी हाजरी से पैसा भुगतान करने आदि के आरोप लगाए हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने 14 नवंबर को जांच समिति बनाकर जांच करने का आदेश दिया था। जांच समिति को 30 दिन में जांचकर आख्या देनी थी परंतु 57 दिन बीतने के बाद भी जांच समिति गांव में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें