फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस ने काटा चालान तो हेलमेट लगाकर चला रहे कार

विज्ञापन
धामपुर में चालान काटने के बाद हेलमेट पहनकर कार चलाता व्यक्ति स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बिजनाैरए धामपुर। जिले में यातायात पुलिस का नया कारनामा सामने आया है। धामपुर निवासी एक चिकित्सक के बिना हेलमेट कार चलाने पर एक हजार रुपये का चालान काट दिया गया। चालान हाेने के बाद चालक ने अब हेलमेट पहनकर कार चलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मामला नगर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र सिंह से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों बिना हेलमेट लगाए कार चलाने के कारण उनकी कार का ऑनलाइन चालान कर दिया गया। जब उन्हें मोबाइल पर चालान का मैसेज मिला तो वह दंग रह गए। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए चिकित्सक के मैनेजर हेलमेट लगाकर ही कार चला रहे हैं। डॉ. लोकेंद्र सिंह ने बताया कि कार का चालान मंगलवार की दोपहर 1:06 बजे काटा गया था। जिस कार का चालान काटा गया, वह पूरे दिन स्कूल परिसर में ही खड़ी थी। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। आरोप है कि कार चालक ने जब ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया तो उल्टे उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
उधर, कार स्वामी डॉ. लोकेंद्र सिंह ने ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई पर कोर्ट जाने की बात कही है। वहीं, इस मामले में यातायात पुलिस का कहना है कि बाइक का चालान करते वक्त त्रुटिवश कार का चालान हो गया। इसमें वह सुधार किया जा रहा है। उधर, एएसपी धर्म सिंह मार्छाल का कहना है कि वह मामले जानकारी करा रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें