फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 22 नोटिस व किसान आंदोलन बेअसर, बिलाई पर 22510.09 लाख रुपये बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर ही नहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश गन्ना बाउल क्षेत्र है। यहां गन्ने का असर राजनीति ही नहीं बाजार पर भी दिखाई देता है। बिजनौर जनपद में गन्ना मूल्य भुगतान करने में बिलाई चीनी मिल सबसे फिसड्डी है।
विज्ञापन

जनपद की बिलाई चीनी मिल पर 22510.09 लाख रुपये बकाया भुगतान चल रहा है। इसके अलावा स्योहारा चीनी मिल पर 1465.67 लाख रुपये, बरकातपुर चीनी मिल पर 2385.25 लाख रुपये, चांदपुर चीनी मिल पर 4146.59 लाख रुपये, बिजनौर चीनी मिल पर 3115.50 लाख रुपये और नजीबाबाद चीनी मिल पर 1908.80 लाख रुपये बकाया भुगतान है। जबकि चार चीनी मिलों ने एडवांस में गन्ना मूल्य भुगतान कर रखा है।
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर आए दिन किसान आंदोलन करते रहते हैं। जिले के सभी बकाएदार मिलों को गन्ना मूल्य भुगतान एवं समितियों का कमीशन का भुगतान करने के संबंध में समय समय पर नोटिस जारी होते रहते हैं। सबसे ज्यादा बकाएदार बिलाई चीनी मिल को अब तक 22 नोटिस जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

चीनी मिल - बकाया भुगतान
बिलाई - 22510.09 लाख रुपये
स्योहारा - 1465.67 लाख रुपये
बरकातपुर - 2385.25 लाख रुपये
चांदपुर - 4146.59 लाख रुपये
बिजनौर - 3115.50 लाख रुपये
नजीबाबाद - 1908.80 लाख रुपये

- जिले की चार चीनी मिलों ने कर रखा एडवांस गन्ना मूल्य भुगतान
चीनी मिल - एडवांस भुगतान की धनराशि
धामपुर - 242.03 लाख रुपये
बहादरपुर - 1230.76 लाख रुपये
बुंदकी - 1281.68 लाख रुपये
चांगीपुर - 1442.36 लाख रुपये
नोट यह आंकड़े गन्ना विभाग से लिए हुए हैं।

-वर्जन
जिला गन्ना अधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि गन्ना मूल्य भुगतान समय पर कराने के लगातार प्रयास चल रहे हैं। बिलाई चीनी मिल को गन्ना मूल्य भुगतान जल्द करने के लिए नोटिस भी जारी किए गए और लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें