फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी करने से रोका तो डंडे से पीटकर अधेड़ की कर दी हत्या

विज्ञापन
बिजनौर : नगीना देहात क्षेत्र के गांव टांडामाईदास में व्यक्ति की मौत की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
आतिशबाजी करने से रोका तो डंडे से पीटकर अधेड़ की कर दी हत्या
विज्ञापन

रायपुर सादात/नजीबाबाद (बिजनौर)। छप्पर के घर के पास आतिशबाजी चलाने से मना करने पर तीन युवकों ने एक व्यक्ति के सिर में डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना नगीना के गांव टांडामाईदास निवासी ऊधम सिंह ने बताया कि दीपावली की रात करीब आठ बजे उसके भाई रूपचंद के घर के पास तीन युवक आतिशबाजी कर रहे थे। घर छप्पर का होने और घर के पास पराल होने के कारण रूपचंद ने घर के पास आतिशबाजी चलाने से मना किया। जिस पर आरोपी भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊधम सिंह का कहना है कि पहले तो तीनों युवकों ने रूपचंद के साथ गाली गलौज की, फिर एक युवक रीनू ने डंडे से रूपचंद के सिर पर प्रहार कर दिया। सिर में चोट आने से रूपचंद (50 वर्ष) की मौत हो गई। ऊधम सिंह ने गांव के तीन युवक आकाश, रीनू और अन्नू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात राम अर्ज और नगीना सीओ सुमित शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें