रेलवे ने छठ पूजा के लिए चलाईं दो स्पेशल ट्रेन
नजीबाबाद। छठ पूजा के लिए नजीबाबाद से गुजरने वाली रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। डाउन दिशा से आने वाली ट्रेनें बनमनखी स्टेशन के लिए नजीबाबाद से छह नवंबर और सात नवंबर को गुजरेंगी।
छठ पूजा के लिए रेलवे द्वारा संचालित स्पेशल ट्रेनों में दो ट्रेनें नजीबाबाद स्टेशन से गुजरेंगी। छह नवंबर को अमृतसर से रवाना होकर बनमनखी बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन 04594 डाउन नजीबाबाद स्टेशन पर दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी। सात नवंबर को यह ट्रेन शाम 5:30 बजे बनमनखी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 04593 अप बनमनखी स्टेशन से आठ नवंबर को प्रात: 6:30 बजे रवाना होकर नौ नवंबर को प्रात: 8:36 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी।
पूजा स्पेशल ट्रेन 04568 डाउन अमृतसर से रवाना होकर सात नवंबर को दोपहर 2:30 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। वापसी में 04567 डाउन बनमनखी से नौ नवंबर को रवाना होकर 10 नवंबर को प्रात: 8:36 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। संवाद