फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश के बाद बढ़ा नदियों का जलस्तर

विज्ञापन
बढ़ापुर के ग्राम भोगपुर के समीप नदियों का जलस्तर बढ़ने से गिरी गन्ने की फसल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
तेज बारिश के बाद बढ़ा नदियों का जलस्तर
विज्ञापन

बढ़ापुर (बिजनौर)। पहाड़ों पर सोमवार रात हुई बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया। खादर क्षेत्र के गांव भोगपुर में किसानों की सैकड़ों बीघा धान व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई और कई ग्रामीणों के घरों में नदी का पानी भर गया। गांव की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे ग्रामीणों का अन्य कई गांवों सहित हरेवली से संपर्क कटा रहा।
विज्ञापन

गांव भोगपुर के समीप बहने वाली रामगंगा नदी, सोना नदी व कुरावली नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदियों का जलस्तर बढ़ने पर ग्राम भोगपुर के किसानों की सैकड़ों बीघा धान व गन्ने की फसल जलमग्न हो गयी। पानी से फसलों को भयंकर नुकसान पहुंचा। गांव में कई ग्रामवासियों के घरों में नदी का पानी जा घुसा। पानी के तेज बहाव के चलते ग्राम भोगपुर, मदपुरी, कुआंखेड़ा व हरेवली मार्ग भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे ग्रामीणों का अन्य कई गांवों सहित हरेवली से संपर्क कटा रहा। सतनाम सिंह, बूटा सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, परमीत सिंह, रानों कौर, मंगत सिंह आदि ने बताया कि नदियों का जलस्तर बढ़ने से खेतों में घुसे पानी से ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा धान व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई और पानी उतर जाने के बाद खेतों में फसलों के ऊपर रेंत फिर गया जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई घरों में पानी घुस आने से घरों में रखा सामान खराब हो गया। प्रधान पुत्र मंगल सिंह ने राजस्व विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने कई स्थानों पर मिट्टी के कट्टे लगवाकर क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक कराया।

बढ़ापुर के ग्राम भोगपुर में नदियों को जलस्तर बढ़न से घर में भरा पानी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें