फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का कटान थमा, ग्रामीणों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा का कटान थमा, ग्रामीणों को राहत
विज्ञापन

मंडावर (बिजनौर)। गंगा के कटान से मंगलवार को गंगा किनारे बसे गांवों को थोड़ी राहत मिली है। गांव का परिषदीय स्कूल के पास कटान रुक गया है। सीमली गांव के पास भी कटान कम है। गंगा की लहरें कई दिन से गंगा के तटीय गांवों के पास कटान कर रहीं थी। सबसे अधिक कटान गांव सीमली और फतेहपुर सभाचंद के पास हो रहा था। फतेहपुर सभाचंद के परिषदीय स्कूल की ओर जाने वाली सड़क को गंगा कई दिन पहले काट चुकी थी। स्कूल की बाउंड्री वॉल व शौचालय को भी गंगा काटकर बहा चुकी है। गांव सीमली के पास भी गंगा तेजी से कटान कर रही थी। कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा स्टड बनाए जा रहे थे। सिंचाई विभाग के प्रयास रंग लाए हैं और स्टड लगने की वजह से कटान रूका है। स्कूल अभी यथावत स्थिति में खड़ा है। कटान थमने से गांव वालों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें