फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से जिंदा जल गया बुजुर्ग चौकीदार

विज्ञापन
बिजनौर के आवास विकास में चौकीदार की जलने से हुई मौत की घटना के बारे में जानकारी लेते कोतवाल राधेश? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
आग लगने से जिंदा जल गया चौकीदार
विज्ञापन

बिजनौर। आवास विकास कालोनी में चौकीदारी करने वाले बुजुर्ग अचानक घर में आग लगने से जिंदा जल गया। आग में जलने से मौत होने की जानकारी बुधवार की दोपहर लग सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोमबत्ती से घर में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर के रहने वाले विश्वंभर सक्सेना (70) पुत्र सुकवासी बिजनौर शहर की आवास विकास कालोनी में चौकीदारी करते थे। पिछले 25 सालों से रात को सीटी बजाकर लोगों को सचेत करके अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। विश्वंभर सक्सेना आवास विकास कॉलोनी के खाली पड़े एक आवास में रहते थे। मंगलवार रात साढ़े बारह बजे उसने कॉलोनी में घूम घूमकर सीटी बजाई थी, इसके बाद चौकीदार जाकर सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि चौकीदार कमरे में मृत पड़ा हुआ है। चौकी प्रभारी संदीप ने मौके पर जाकर देखा तो चौकीदार का शव अधजला हुआ शव नीचे पड़ा हुआ था। बिस्तर और कमरे में रखा अन्य सामान भी जलकर राख हो चुका था। आशंका जाहिर की गई कि रात में किसी वक्त मोमबत्ती या अन्य किसी वजह से बिस्तर में आग लग गई। आग लगने से जलकर चौकीदार की मौत हो गई। बुधवार सुबह रिश्ते के एक धेवता चौकीदार के पास पहुंचा तो मामले की जानकारी हो सकी। बताया कि बुजुर्ग परिवार में अकेला था, जिसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों को सूचना दी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि जिस कमरे में चौकीदार सोया था, वह अंदर से बंद था। रात में किसी समय बिस्तर में आग लग गई, जिससे जलकर चौकीदार की मौत हो गई। आग कैसी लगी, यह जानकारी नहीं हो सकी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें