फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: इल्म की दीवारों पर वाल पेंटिंग छात्रों को पढ़ाएगी सुरक्षा का पाठ

Thu, 10 Oct 2024 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। परिषदीय, माध्यमिक विद्यालयों की दीवारों पर गुलदार से सुरक्षा संबंधित वॉल पेंटिंग की जाएगी। ताकि स्कूल आने जाने वाले छात्र इन दीवारों पर लिखे को पढ़ने और स्वयं व परिजनों को सुरक्षित रहने के बातों का पालन कराएं।
विज्ञापन

जनपद में गुलदार के हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। वन विभाग अन्य विभागों के सहयोग से गुलदार के बचाव व सुरक्षा के बारे में किसानों, ग्रामीणों व छात्रों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जनपद के सभी परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों के गुलदार से सुरक्षा आदि के लिए दीवारों पर वल पेंटिंग कराई जाएगी। प्रशासन स्तर से इस संबंध में बैठक हुई। वन विभाग की टीम विद्यालयों के अध्यापकों व छात्रों को गुलदार से कैसे सुरक्षित रहा जा सकता है के बारे में व्याख्यान करेंगे। विद्यालयों के शिक्षक अभिभावों एवं छात्रों से संवाद करेंगे। गत दिनों डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने गुलदार के संबंध में ली बैठक में संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिए थे। साथ ही विद्युत वितरण अधिकारियों से कहा था कि गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में रात्रि में विद्युत आपूर्ति रहेगी।

-जागरूकता बरते रहेंगे सुरक्षित
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व विद्यालयों के मुख्य अध्यापकों को स्कूल समय में सुरक्षा बरतने के पूरे निर्देश दिए हैं। साथ ही वन विभाग के सहयोग से सभी कार्य कराए जाएंगे। क्योंकि जागरूकता ही गुलदार से बचाव का मुख्य माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें