फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोट बनाने पर दर्ज होगी एफआईआर

Sat, 07 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में प्रशासन ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर नए वोट बनवाने और वोट कटवाने के खेल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम वीके पंवार ने बीएलओ को फर्जी वोट नहीं बनाने के निर्देश दिए हैं। फर्जी वोट बने पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही प्रशासन ने भी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। चुनाव के नजदीक आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में वोट बनवाने एवं वोट कटवाने का खेल शुरू हो गया है। प्रधान पदों के दावेदार अपने साथ 50 से 60 व्यक्तियों को लेकर तहसील व कलक्ट्रेट के चक्कर लगा रहे हैं।

जबकि चुनाव नजदीक है ऐसे में फर्जी वोट बनने की आशंका भी जताई जा रही है। डीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वोट बीएलओ के माध्यम से ही बनाए जाएंगे। जिला स्तर पर नए वोट नहीं बनेंगे। डीएम ने बीएलओ को भी हिदायत दी है कि वह किसी के दबाव में न आए तथा किसी भी सूरत में फर्जी वोट न बनाएं। यदि ऐसा संज्ञान में आया कि बीएलओ द्वारा फर्जी वोट बनाए गए हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



साथ ही जो व्यक्ति जिस पंचायत में आता है उसका वोट उसी पंचायत में बनाया जाना चाहिए। किसी दूसरी पंचायत में वोट बना पाया गया तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने बीएलओ को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें