फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से नाला अटने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी से नाला अटने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

जलालाबाद। जलालाबाद क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी एनएच किनारे स्थित नालों की सफाई न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से नाले की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी मो. जाहिद मुनव्वर, आदिल, नसीम का कहना है कि आराजी जलालाबाद क्षेत्र में एनएच स्थित बरात घर के पास दोनों ओर कई वर्षों से नालों की सफाई नहीं हुई है। जिससे गंदगी और पॉलीथिन के कचरे से पूरा नाला अटा है। पानी की निकासी न होने से नाला हर समय गंदे पानी से भरा रहता है। नाले से उठ रही दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों का सांस लेना दूभर हो गया हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मक्खी और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। साथ ही बीमारियां फैलने का भय भी लोगों को सता रहा है। उधर, ईओ हरिनारायण सिंह ने कहा कि सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही नाले की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें