फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से एक ग्रामीण घायल, पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, भागूवाला/नजीबाबाद। शिकार करने गए एक ग्रामीण हारून गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मेरठ में उपचार चल रहा है। घटना दो दिन पुरानी है, पुलिस ने सोमवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

भागूवाला क्षेत्र के गांव सबलगढ़ में एक परिवार में हाल ही में शादी थी। शादी समारोह के दौरान परिवार के एक युवक सहित कुछ लोग राजगढ़ क्षेत्र में शिकार के लिए निकल पड़े। जंगली जानवर को घेरते समय चली गोली एक साथी के लग गई, जिससे शिकार करने गए लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हारून के साथ शिकार को गए फहीम, अख्तर, शमशीद और हबीबुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजगढ़ वन क्षेत्र में घटना होने की सूचना पर वन अधिकारी भी मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें