बिजनौर के हीमपुर दीपा में सोमवार की शाम तेज आंधी आने से गांव अकबरपुर तिगरी में मकान की छत की बाउंड्री गिरने से एक युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर तिगरी निवासी नसीम की 20 वर्षीय पुत्री फिरोजा सोमवार की शाम लगभग सात बजे नमाज पढ़ने के लिए घर के आंगन में वजू कर रही थी। जिसके चलते तेज आंधी आने से मकान के छत की बाउंड्री अचानक उसके ऊपर आ पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए चांदपुर के एक नर्सिंग होम में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।