फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार के हमले में बाल बाल बचा ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़। क्षेत्र में गुलदार दिखाई पढ़ रहा है। गुलदार ने गांव आलमपुर गावंड़ी में पशुओं के लिए चारा लेने गए एक ग्रामीण पर हमला करने का प्रयास किया, जिसमे वह बाल-बाल बचा। ग्रामीण ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

गांव निवासी चंद्रपाल सिंह दोपहर को बनैली नदी के पार नहर के निकट पशुओं के लिए चारा लेने गया था।अचानक तभी खेत से निकलकर गुलदार ने उसके ऊपर झप्पटा मार दिया। जिसमें वह गुलदार के हमले में बाल-बाल बचा ।गुलदार देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचा दिया मौके पर काम कर रहे अन्य लोग कमल गहलोत, राकेश कुमार, बंटी, जगदीश आदि ने गुलदार को जंगल में खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरी ओर गांव मौलझड़ी में गुलदार ने अजायब सिंह के डेरे के समीप एक गोवंश को मार डाला। पूर्व में भी गुलदार यहां कई पशुओं पर हमला कर निशाना बना चुका है। ग्रामीण अजायब सिंह, सतनाम सिंह, बलजिंदर मनजिंदर आदि का कहना है कि गुलदार डेरे पर आ रहा है। उन्हें आशंका सता रही है कि गुलदार कहीं किसी व्यक्ति पर हमला न कर दे। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें