फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव धरमूवाला में धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धरमूवाला में धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या
विज्ञापन

बढ़ापुर (बिजनौर)। एक व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। जिसका शव उसके ही कमरे में पड़ा मिला। घटना के बाद से ही मृतक की पत्नी लापता है। उसके
बेटे की ओर से अपनी सौतेली मां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम धरमूवाला निवासी प्रीतम सिंह (57 वर्ष) पुत्र बुद्ध सिंह का शव शुक्रवार की सुबह उसके कमरे में पड़ा मिला। उनके सिर पर किसी धारदार हथियार के चोट के निशान बने हुए थे। जिससे हत्या किए जाने का अनुमान लगाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक प्रीतम सिंह की पहली पत्नी मुन्नी देवी की बीमारी के चलते चार वर्ष पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने करीब एक वर्ष पूर्व हल्द्वानी (उत्तराखंड) से वाचली देवी नाम की एक महिला से विवाह कर लिया था। वाचली देवी के साथ उसकी एक छह वर्षीया पुत्री भी थी। घटना के बाद मां-पुत्री दोनों ही घर से लापता हैं। मृतक की पहली पत्नी से एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं और सभी का विवाह हो चुका है। ग्राम प्रधान के पति वीर सिंह की सूचना पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नगीना सुमित शुक्ला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच और मृतक की लापता पत्नी व पुत्री की भी तलाश की जा रही है। इस मामले में मृतक के पुत्र कैलाश ने अपनी सौतेली मां वाचली देवी के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें