फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेरठ-पौड़ी हाईवे पर दूसरे दिन भी घंटों जाम में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर दूसरे दिन भी वाहन जाम में फंसते रहे। उबड़-खाबड़ मार्ग पर दो-दो ट्रैक्टर के माध्यम से गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉले खींचे गए। दोपहिया वाहन चालकों को मार्ग पर फिसलन होने से आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी हाईवे का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान बारिश होने से कीचड़ हो गई। डंपरों और बड़े वाहनों के लगातार आवागमन से हाईवे उबड़-खाबड़ हो गया। कई जगहों पर गहरे गड्ढे तो कई स्थानों पर कीचड़ है, जहां वाहन धंस और फंस रहे हैं।
नजीबाबाद चीनी मिल गन्ना लेकर आने वाले वाहनों को आवागमन में परेशानी हो रही है। चीनी मिल के सामने निर्माणाधीन मार्ग पर कीचड़ और बदहाल मार्ग से निकल रहे भारी वाहनों के आवागमन से रुक-रुककर जाम की स्थिति बनी हुई है। बृहस्पतिवार को हाईवे मार्ग पर गन्ना वाहनों को आवागमन में परेशानी हुई। गन्ना वाहनों के फंसने से कई बार घंटों तक जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन

उधर, एनएचए के वरिष्ठ अभियंता विनोद उनियाल का कहना है कि निर्माणधीन क्षेत्र में डंपरों के आवागमन में स्थिति बदहाल हुई है। मामले में प्रशासन से शिकायत भी की गई थी, लेकिन डंपरों का आवागमन नहीं रोका गया। फिलहाल मार्ग पर किचड़ की स्थिति बनी हुई है, सूखने के बाद ही मार्ग पर कार्य कराया जाएगा।,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें