फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सांसद ने वोटरों के नाम हटाने पर सीईसी से जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी)को पत्र लिखकर विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची से नाम कटने का मुद्दा उठाया है। आरोप लगाया कि बिना दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया के बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद ने भेजे पत्र में कहा है कि धामपुर विधानसभा क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों से नाम काटने की शिकायतों के सामने आने के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है। अधिकांश घरों में ऐसे मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, जो वहां रहते ही नहीं हैं। जबकि कई वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर ऐसे वोटरों की सूची सार्वजनिक की जाए, जिनके नाम सूची से हटाए गए हैं। नाम हटाने के स्पष्ट कारण भी बताए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जवाबदेही उपजिलाधिकारी, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी की तय की जाए। दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें