फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को रवाना किए वाहन

विज्ञापन
बिजनौर में जजी से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते न्यायिक अ​धि
विज्ञापन
12 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। 12 सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को जजी परिसर बिजनौर से जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार के लिए वाहनों को रवाना किया गया।
जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर संजय कुमार सप्तम, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बिजनौर ज्ञान प्रकाश, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुधीर कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम प्रशांत मित्तल, नोडल ऑफिसर राष्ट्रीय लोक अदालत लोकेश नागर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने बताया कि 12 सितंबर को जजी परिसर बिजनौर व बाह्य न्यायालय नगीना, नजीबाबाद, चांदपुर व धामपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। पक्षकार अपने वाद को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं। समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित शमनीय दंड वाद, राजस्व वाद, सिविल वाद, आरबिट्रेशन से संबंधित वाद, प्री-लिटिगेशन वैवाहिक वादों को कानूनी जटिलता से परे सरलता के साथ निपटा सकते हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी लोकेश नागर ने बताया कि लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है एवं इसकी अन्य न्यायालय में अपील नहीं होती है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाति चंद्रा ने बताया कि यदि किसी भी पक्षकार को लोक अदालत वाले दिन अपने वाद के निस्तारण के संबंध में किसी भी प्रकार की असुविधा होती है तो वह सीधे जजी परिसर स्थित कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें