बिजनौर में गंगा बैराज पर वट अमावस्या पर स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में वट अमावस्या और भगवान शनि देव जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। गंगा बैराज पर स्नान के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े ।
महिलाओं ने सुबह के समय वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर परिजनों की मंगल कामना की। कुछ महिलाओं ने अपनी कालोनी में वट वृक्ष न होने पर दूसरी कालोनी और मंदिरों तक में जाकर पूजा की। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा बैराज पर जाकर गंगा मैया में डूबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया।
सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाट पर एकत्र होना शुरू हो गए थे। श्री शनिदेव समिति द्वारा मां कालिका मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। शाम तक चले भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, मनोज अहलावत, सुधांशु वत्स, अजीत सिंघल आदि मौजूद रहे।