फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के विरोध में हाईवे जाम

Sun, 05 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
विलाप करते परिजनों को संभालते चेयरमैन और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में हाईवे पर रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर डेढ़ घंटा तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रविवार अपराह्न करीब 3.45 बजे मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद आ रही थी। जलालाबाद में जलनिगम की टंकी के सामने अनियंत्रित रोडवेज बस ने आगे चल रही बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। शव की शिनाख्त जलालाबाद के मोहल्ला गुलजार नगर निवासी घसीटा का पुत्र शादाब (20) के रूप में हुई।

बाइक पर सवार शादाब के फुफेरे भाई साहनपुर निवासी सलमान (18) पुत्र मो. मौसम की बिजनौर ले जाते समय मौत हो गई। घटनास्थल से भाग रहे रोडवेज बस चालक को भीड़ ने पकड़ लिया, जबकि परिचालक भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर नजीबाबाद थाना प्रभारी अजित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर, गुस्साई भीड़ ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम खुलवाने की कोशिश कर रही पुलिस पर घटना से गुस्साए लोग भड़कते रहे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए रोडवेज बस को कब्जे में लेकर मंडी समिति भेजा। घटना में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया। मृतक शादाब के पिता घसीटा की ओर से बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जलालाबाद चेयरमैन याकूब राइन, साहनपुर चेयरमैन खुुर्शीद मंसूरी, महबूब कुरैशी, इं.फहीम अहमद, इस्लामुद्दीन, फरीद, हाजी अय्यूब, छोटे नेता आदि ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोनों कोटद्वार में ग्रिल बनाने का काम करते थे।

रविवार को बंदी के चलते दोनों किसी काम से जलालाबाद नहर क्षेत्र से होकर लौट रहे थे।  वहीं स्योहारा में पुलिस को रेलवे लाइन पर ईदगाह के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके पास से मिले बैग से मिले आधार कार्ड के आधार से उसकी  पहचान मुरादाबाद जिले के थाना भगतपुर के खैरखाता करनपुर के घसीटा के पुत्र विजय (16) के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें