‘वाल्मीकि समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं’
अफजलगढ़ (बिजनौर)। रविदास धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत की सभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वाल्मीकि समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज के सभी लोगों से डॉ. भीमराव आंबेडकर के मार्ग पर चलने की अपील की।
बुधवार को नगर में प्रदेश अध्यक्ष मयंक हंसराज, महासचिव अनूप वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष मेघनाथ सिंह का स्वागत किया गया। इसके बाद एक रोड शो निकाला गया, जो धामपुर मार्ग स्थित सीएचसी से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए रविदास धर्मशाला तक पहुंचा। वहां सभा में मयंक हंसराज ने कहा कि प्रदेश में अगर वाल्मीकि समाज पर अत्याचार हुआ तो, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाल्मीकि समाज भीमराव आंबेडकर के मार्ग पर चलें। वहीं अनूप वाल्मीकि ने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत में तीन वर्षों से जो अधिकारी एक ही स्थान पर रहकर अपनी मनमानी कर रहे हैं, उनका स्थानांतरण होना चाहिए। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, संचालन अशोक पंवार ने किया। इस अवसर पर रंजीत पंवार, सोमराज सिंह, सचिन पंवार, प्रमोद कुमार, अनिल वैद्य, आशीष कुमार, हरिओम सिंह, आकाश पवार, दिनेश कुमार, मनोज पवार, जयराज राणा आदि लोग मौजूद रहे।