फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलस्टर खेती का बढ़ावा दिया जाए : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलस्टर खेती का बढ़ावा दिया जाए : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा है कि कृषि किसी उद्यम से कम नहीं है। कृषि को व्यावसायिक खेती में बदलने के लिए किसानों को प्रोत्साहित और जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कलस्टर खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
बैठक में डीएम ने कलस्टर खेती को बढ़ावा देने और कृषक उत्पादक संघ बनाने का कार्य करने की बात कही। जिससे किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सके। किसानों की किस्मत बदलने के लिए सार्थक प्रयास करने होंगे। सहफसली खेती को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है। डीएम ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि गोशालाओं के गोबर के निस्तारण पर कार्य करें। किसानों को जैविक खेती के लिए भी प्रोत्सहित किया जाए। कहा कि मृदा परीक्षण आज की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान शरद कुमार ने किसानों के उत्पाद को बेहतर मूल्य दिलाए जाने पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही किसानों ने डीएम से गांवों में पशुओं को छोड़ने वाले व्यक्तियों पर रासुका लगाने की मांग की। इस अवसर पर सीडीओ केपी सिंह, उप निदेशक कृषि गिरीश चंद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें