फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में शिविर लगाकर विद्यार्थियों को लगाए टीके

विज्ञापन
हीमपुरदीपा के दयानंद जनता इंटर कालेज में कोरोना का टीका लगवाने के लिए लगी छात्र छात्राओं की लाइन? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
स्कूलों में शिविर लगाकर विद्यार्थियों को लगाए टीके
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। दयानंद जनता इंटर कालेज हीमपुर दीपा में रविवार को प्रधानाचार्य योगेशपाल सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर 15 से 18 वर्ष आयु के 385 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया। टीम में डा. संदीप भटनागर, सीएचओ रीना, एएनए अंजली, रिया, सोनी आदि रहे।
नगीना में डीवीएम इंटर कॉलेज प्रबधक इंजी अमित गुप्ता ने बताया कि रविवार को 72 विद्यार्थियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। हल्दौर में नगर व देहात क्षेत्र में 1700 किशोरों को टीके लगाए गए। रविवार को सीडी इंटर कॉलेज, आरएच इंटर कॉलेज, कस्बा झालू के हृदयानंद इंटर कॉलेज गांव फतेहपुर कलां, उमरी कलां, बिसाठ, दारानगर गंज आदि प्राथमिक विद्यालयों में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोनारोधी टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ में एचसीएम इंटर कॉलिज कासमपुरगढ़ी में 250 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी कासमपुरगढ़ी डा. सर्वेश निराला ने सभी से कोरोना को लेकर शासन की गाइड लाइन का पालन कोरोना की जांच व टीकाकरण कराने की अपील की। इस अवसर पर प्रधानचार्य श्याम सिंह सहित सभी शिक्षक तथा डा. रजनीश कुमार, नीरज कुमार, नफीसा, ममता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें