ब्लॉक में 18 केंद्रों पर लगे टीके
अफजलगढ़। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ब्लाक क्षेत्र के 18 स्थानों पर वैक्सीनेशन कराया गया।
सीएचसी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ दर्जन स्थान सीएचसी व नगरपालिका अफजलगढ़, पीएचसी कासमपुरगढ़ी, मानियावाला, सहजादपुर, हरेवली, सुआवाला,भगतावाला, रेहड़, नावका, रामनगर, नबाबपुरा, आलमपुरगॉवड़ी, उदयपुर, रसूलाबाद तथा हसनपुर में शिविर लगाकर टीकाकरण कराया गया। उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर करीब पांच हजार लोगों को वैक्सीन लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए उनके पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध थी। जिसमें शाम पांच बजे तक करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया।
सीएचसी में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान भीड़ नियंत्रण करने तथा लाइन बनवाने के लिए थाने से तीन होमगार्ड भेजे गये थे होमगार्ड अपनी ड्यूटी को अंजाम देने के स्थान पर वार्ड में पंखे के नीचे बैठकर आराम फर्माते नजर आये जबकि उनकी इस अनदेखी के चलते बाहर लगी लाइनों में लोग एक दूसरे से चिपक कर खड़े रहे ओर एक दूसरे से धक्कामुकी करते रहे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था सही न होने के कारण कई स्थानों पर टीका लगवाने आये लोगों ने स्वस्थ कर्मियों से झड़पें कीं। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डाक्टर रजनीश कुमार ने बताया कि उन्हें पर्याप्त रूप से पुलिस ओर प्रशासन का सहयोग नहीं मिला जिसके कारण अनेक स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को समस्या का सामना करना पड़ा।