फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में जरूरत के हिसाब से कीटनाशक का प्रयोग करें

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में जरूरत के हिसाब से कीटनाशक का प्रयोग करें
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर पब्लिक स्कूल में आयोजित फारमर्स क्लब की बैठक में किसानों और कृषि से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। किसानों द्वारा खेतों में जरूरत से ज्यादा कीटनाशक और उर्वरक इस्तेमाल करने पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन

रविवार को बिजनौर पब्लिक स्कूल की संस्था बीपीएस फारमर्स क्लब ने स्कूल परिसर में एक किसान सभा का आयोजन किया। सभा में किसानों एवं कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सेवानिवृत्त प्रधान वैज्ञानिक कामता प्रसाद ने कृषि में आवश्यकता से अधिक रसायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के प्रयोग पर चिता जताई। उन्होंने किसानों से मृदा परीक्षण के बाद आवश्यकतानुसार एवं संतुलित मात्रा में रसायन एवं कीटनाशक प्रयोग करने की सलाह दी। कृषि उत्पादन बढ़ाने एवं पर्यावरण में सुधार के लिए खेतों में फलदार वृक्ष लगाने, एकीकृत फार्मिंग सिस्टम अपनाने, जल संरक्षण एवं फसल चक्र अपनाने को प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को आय में वृद्धि के लिए अन्य व्यवसाय डेयरी, पॉल्ट्री एवं मधुमक्खी पालन की सलाह दी। सभा की अध्यक्षता समाजसेवी एवं क्लब संरक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने की। इस मौके पर इफ्को के सेवानिवृत्त स्टेट मार्केटिंग मैनेजर सत्यवीर सिंह, बिजनौर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक महेंद्र सिंह, डा. विजय राना, पदम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें