फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: देश में छाया श्रुति शर्मा का नाम, फेसबुक ने बताया पॉपुलर, इंस्टाग्राम पर बढ़े इतने फॉलोअर्स, हर कोई हैरान

Tue, 31 May 2022 12:38 AM IST
कपिल kapil अचल चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर की रहने वाली यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा अचानक सोशल साइटों पर छा गई है । श्रुति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर  21 हजार फॉलोवर हो गए हैं ।
विज्ञापन
1 of 5
परिवार के साथ श्रुति शर्मा। - फोटो : amar ujala
श्रुति कौन है, कहां की रहने वाली है, तमाम सवालों के जवाब ढूंढने के लिए लोगों ने सोशल साइटों का रुख किया। नतीजा ये हुआ कि फेसबुक ने कुछ ही घंटों में श्रुति शर्मा को पॉपुलर बता दिया। वहीं, श्रुति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अचानक 21 हजार फॉलोवर सोमवार की शाम ढलने से पहले तक हो गए थे। हालांकि फॉलोवर की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

यह भी पढ़ें: Deoband: जमीयत के अधिवेशन का आज दूसरा दिन, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रखा प्रस्ताव- कॉमन सिविल कोड बर्दाश्त नहीं

सोमवार की दोपहर सिविल सेवा परीक्षा के नतीते आए। जिसमें बास्टा की रहने वाली श्रुति शर्मा टॉपर रहीं। इसके तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर श्रुति शर्मा छा गई। फेसबुक पर कुछ ही देर में पेज बन गए। जिन पर श्रुति के इंटरव्यू आदि की वीडियो भी पोस्ट हुईं।
विज्ञापन

2 of 5
परिवार के साथ श्रुति शर्मा। - फोटो : amar ujala
वहीं देखते ही देखते फेसबुक ने पॉपुलर का टैग भी दे दिया। श्रुति का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। रिजल्ट आने से पहले तक इंस्टाग्राम पर एक हजार के करीब फॉलोवर थे। सोमवार की शाम ढलने तक फॉलोवर की संख्या बढ़कर 21 हजार पहुंच गई। तमाम व्हाट्सएप ग्रुप पर श्रुति शर्मा को जिले की बेटी होने के कारण बधाई दी जाने लगी। 
विज्ञापन

3 of 5
यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा - फोटो : amar ujala
पहले नहीं हुआ टॉपर बनने पर विश्वास
मीडिया को दिए इंटरव्यू में श्रुति शर्मा ने बताया कि रिजल्ट आने पर पहले तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। फिर मम्मी और नानी को बताया। उनकी खुशी देख विश्वास हुआ। श्रुति बोली, बहुत अच्छा लग रहा है, पहली रैंक आ जाएगी, यह मेरे लिए सरप्राइज है।

4 of 5
Shruti Sharma IAS UPSC CSE 2021 Topper AIR1 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इंटरव्यू में श्रुति शर्मा ने कहा कि दो दिन पहले से रिजल्ट का इंतजार था। 

यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा: इंजन में फंसे पेड़ को लेकर दौड़ती रही संगम एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक, अटकी रहीं सांसें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shruti Sharma IAS UPSC CSE 2021 Topper - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में रहकर बिजनौर के हर पहलू पर पकड़
भले ही श्रुति बचपन से ही दिल्ली में रहीं। हालांकि बीच-बीच में बास्टा आती रही हैं। श्रुति शर्मा ने एक इंटरव्यू में बिजनौर की चीनी मिलों, गन्ना, दुष्यंत कुमार और गंगा का जिक्र किया है। श्रुति शर्मा बिजनौर के एतिहासिक, भौगोलिक स्थिति, सांस्कृतिक और मौजूदा स्थितियों के तथ्यों की पूरी समझ रखती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें