फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, सीसीटीवी देखकर पकड़ा आरोपी बोला- मन में आया और तोड़ दिया शिवलिंग

Thu, 01 Jan 2026 06:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: धामपुर के गांव सरकड़ा चकराजमल में स्थित शिव मंदिर में सुबह महिलाएं पूजा करने पहुंची तो वहां नंदी की मूर्ति और शिवलिंग खंडित था। लोगों ने हंगामा किया तो पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी विदित राजपूत को गिरफ्तर कर लिया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामपुर के गांव सरकड़ा चकराजमल के शिव मंदिर में बुधवार रात एक युवक ने नंदी की मूर्ति और शिवलिंग को खंडित कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह पूजा अर्चना करने के लिए पहुंची महिलाओं ने तोड़फोड़ देखी तो पूरे गांव में रोष फैल गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता सुभाष चौहान, कर्मवीर सिंह, हिरेंद्र सिंह, दिनेश सैनी, शुभम आदि ने बताया कि उनके गांव में भगवान शिवजी का मंदिर है। बुधवार देर रात किसी असामाजिक तत्व ने मंदिर में घुसकर नंदी महाराज की मूर्ति और शिवलिंग को खंडित कर दिया। 
 

बृहस्पतिवार को सवेरे जैसे ही महिलाएं पूजा करने के लिए पहुंचीं तो शिवलिंग और नंदी महाराज की मूर्ति को खंडित देखा। महिलाओं ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी। मंदिर पर एकत्र ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि असामाजिक तत्व ने गांव के माहौल को खराब करने के उद्देश्य से ऐसा किया है। आज से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।
 
विज्ञापन

सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विदित राजपूत गांव का ही रहने वाला है, जो पहले भी जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका मन किया और उसने तोड़फोड़ कर दी। उधर गांव वालों के सहयोग से खंडित मूर्तियों के स्थान पर दूसरी मूर्तियों को लाकर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें