फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, मालन नदी में दो किशोर और एक युवक डूबा, वीडियो वायरल; खौफनाक था मंजर

Fri, 10 Jul 2026 08:35 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: मंडावर-किरतपुर मार्ग पर मालन नदी के पुल से तीन किशोरों ने नहाने के लिए छलांग लगा दी। दो डूब गए, जबकि एक किसी तरह बाहर आ गया। वहीं रावली के पास मालन नदी के रपटे पर ससुराल जा रहा युवक बह गया। 
विज्ञापन
डूबने से पहले मालन पदी के बीच में फंसा युवक और मौके पर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उफन रही मालन नदी में शुक्रवार शाम नहाने गए किरतपुर के तीन किशोरों ने पुल से छलांग लगा दी। दो किशोर मालन नदी के तेज बहाव में बह गए, जबकि इनका तीसरा साथी तैरकर बाहर निकल आया। उधर रावली गांव के पास मालन नदी के रपटे को पार कर एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। दोनों ही घटनाओं में डूबने वालों की लोगों ने वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं गोताखोर डूबने वालों की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन



 

शुक्रवार शाम चार बजे किरतपुर के मोहल्ला राधगान निवासी शाबान (15) पुत्र शादाब, आलिम (16) पुत्र आजम और सादिम (15) पुत्र शाहआलम मालन नदी में नहाने के लिए गए। पुलिस के मुताबिक तीनों दोस्तों ने किरतपुर-मंडावर मार्ग स्थित मालन के पुल से नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाकर तैरते हुए तीनों साथी पुल के नीचे से निकलना चाह रहे थे। मगर नदी में उफान और तेज बहाव होने की वजह से डूब गए। 


 

हालांकि कुछ देर के बाद सादिम तैरते हुए किसी तरह नदी से बाहर निकल आया। जबकि शाबान और आलिम का कहीं पता नहीं लग पाया। पुल पर मौजूद राहगीरों ने डूबते हुए किशोरों की वीडियो बनाई। उधर खबर मिलते ही परिवार वाले और मोहल्लेवासी मालन नदी के पुल पर पहुंचे। थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और गोताखोंरो को लगाया गया। मगर देर शाम तक दोनों किशोरों का पता नहीं लग सका। परिवार वाले इस घटना को लेकर गमजदा हैं।


 

देखते ही देखते मालन में बह गया रविंद्र
हल्दौर के गांव कूकड़ा निवासी रविंद्र (43) पुत्र अतर सिंह शुक्रवार की शाम सवा चार बजे अपनी ससुराल गांव शहजादपुर में जा रहे थे। रविंद्र रावली के पास मालन नदी के रपटे पर पहुंचे तो पानी का बहाव तेज था। पैदल चल रहे रविंद्र को लोगों ने समझाने का प्रयास भी किया कि ऐसी स्थिति में रपटा पार न करें। मगर रविंद्र रपटे पर चलने लगे। नदी के बहाव के बीच में पहुंचते हुए रविंद्र का पैर फिसला और पानी के साथ बह गए। गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं।
 

जोखिम उठाकर रपटा पार करते रहे लोग
मालन नदी में शुक्रवार की सुबह अचानक उफान आया। ऐसे में रावली के रपटे पर भी पानी बह रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही तमाम लोग जान जोखिम में डालकर उक्त रपटे को पार करते हुए नजर आए। कई बाइक सवार भी इस रपटे पर बहने से बाल बाल बचे।
 
विज्ञापन

ये बोले एएसपी
किरतपुर के पास मालन नदी में दो किशोर डूबे हैं। जिनकी तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। वहीं रावली के पास डूबे व्यक्ति की तलाश भी की जा रही है।
- डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी सिटी बिजनौर

ये भी देखें...
Saharanpur: गंगनहर में मिला 15 साल की लड़की का शव, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा, युवक हिरासत में
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें