फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: डिवाइडर पर चढ़ी जाइलो कार, बच्ची सहित दो की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 03 Nov 2021 09:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बच्ची सहित दो की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर स्थित गांव जिकरीवाला के समीप हरिद्वार से खटीमा जा रही जाइलो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर खंभे से जा टकराई। दुर्घटना के वक्त कार में ड्राइवर सहित नौ लोग सवार थे। घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने एक बच्ची सहित दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। अन्य सात घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन


कार में सवार पंकज ने बताया कि वे लोग हरिद्वार में नौकरी करते हैं। वे दीपावली की छुट्टी पर त्योहार मनाने के लिए मंगलवार को रात करीब नौ बजे जाइलो कार से खटीमा निवासी पंकज पुत्र मौली सिंह, नेहरा पत्नी लाखन सिंह, जितेंद्र पुत्र प्रियांश, राजकमल पुत्र तौली सिंह, महिमा पुत्री लाखन सिंह, बृजेश पुत्र त्रिलोक सिंह, रचित पुत्र लाखन सिंह मीनाक्षी पत्नी देवेंद्र, गुलाब सिंह पुत्र उम्मेदी सिंह सहित नौ लोग हरिद्वार से खटीमा के लिए चले थे। जैसे ही उनकी कार देर रात एक बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफजलगढ़ के गांव जिकरीवाला के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और डिवाइडर के खंभे से टकराकर दूसरी ओर गिर गई। 

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि आवाज दूर तक गूंज गई और आसपास के ग्रामीण सड़क की ओर दौड़ पड़े। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बमुश्किल कार से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक अरुण कुमार ने 23 वर्षीय राजकमल और पांच वर्षीय बच्ची महिमा को मृत घोषित कर दिया। अन्य सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें

उधर, कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया संभवत: ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें