उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव लंढोरा गुर्जर के पास हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार मां बेटे की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल भर्ती कराया। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पठानकोट पंजाब निवासी लवली (48 वर्ष) पत्नी विजय अपने बेटे अक्षत (16 वर्ष) के साथ बोलेरो कार से हरिद्वार स्नान के लिए जा रहे थे। शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे जब वह हाईवे पर लंढौरा गुर्जर के पास पहुंचे तो उनकी कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में लवली और अक्षत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: पलभर में चकनाचूर हुआ दरोगा बनने का सपना, एक झटके में चार की मौत, उजड़ गया परिवार
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल कार चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी तो वहां कोहराम मच गया। दोपहर बाद वे रोते बिलखते सहारनपुर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि सुबह लंढोरा गुर्जर के पास हादसे में मां-बेटे की मौत हुई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करते हुए ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया गया।