फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिल्ली से दूसरे समुदाय की युवती को लेकर गांव पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिस दी सूचना और फिर...

Sat, 26 Jun 2021 11:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

एक युवक दूसरे समुदाय की युवती से शादी कर अपने गांव में पहुंच गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिस को सूचना दे दी। वहीं मामला बढ़ता देख वह युवती को गांव से लेकर चला गया।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव राहुनंगली निवासी एक युवक दूसरे समुदाय की युवती से शादी कर उसे गांव में ले आया। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने शादी का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को भी सूचना दे दी। वहीं हंगामा बढ़ता देख युवक युवती को गांव से लेकर चला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव राहुनंगली निवासी संप्रदाय विशेष का एक युवक दिल्ली में रहकर काम करता है। उसने वहां दूसरे समुदाय की युवती से शादी कर ली। शनिवार की देर शाम वह युवती को लेकर गांव में पहुंचा तो गांव में युवती के दूसरे धर्म की होने की चर्चा फैल गई। 

इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। गांव में विरोध होता देख युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवती को लेकर गांव से चला गया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें