कोटकादर में कल्याणमल देवता मेला रद्द
नजीबाबाद। कल्याणमल देवता मंदिर प्रबंध समिति ने कोरोना संक्रमण के चलते कोटकादर में कल्याणमल देवता का मेला आयोजित न करने का निर्णय लिया है।
कल्याणमल देवता कोटकादर में 27 जून से 25 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाने वाला कल्याणमल देवता मेला कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए रद्द रखने का निर्णय लिया है। प्रबंध समिति के प्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा, सचिव परशुराम शर्मा की उपस्थिति में आयोजित बैठक में श्रद्धालुओं से कल्याणमल देवता के दर्शन-पूजन आदि के लिए न आने की अपील की गई है। समिति ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, कुंडारे आदि लगाने के कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।
समिति ने श्रद्धालुुओं से घर पर ही श्रद्घा और आस्था के साथ कल्याणमल देवता की पूजा-अर्चना की सलाह दी है। बैठक में विनय भारद्वाज, राहुल पंडित, राजीव शर्मा सहित कमेटी से जुड़े अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद