फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अजगर का खौफनाक रूप देख मचा हड़कंप, कबूतर को बनाया शिकार और फिर...

Fri, 17 Sep 2021 11:26 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर में एक अजगर सांप ने कबूतर को अपना शिकार बना लिया। अजगर ने कुछ देर बाद फिर कबूतर को उगल दिया। यह खौफनाक नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई थी।
विज्ञापन
1 of 5
बिजनौर में अजगर ने कबूतर को बनाया शिकार। - फोटो : amar ujala
बिजनौर जनपद में कालागढ़ क्षेत्र की नई कॉलोनी में देखते-देखते एक अजगर सांप ने कबूतर को अपना शिकार बना लिया। वहीं अजगर का यह खौफनाक रूप देखकर कॉलोनी के लोग भी हैरान रह गए। इस दौरान लोगों में दहशत फैल गई।

बताया गया कि नई कॉलोनी निवासी रोकी के घर में अजगर सांप मुर्गी और कबूतर के बाड़े में पहुंच गया। जहां उसने एक कबूतर को अपना शिकार बना लिया। कुछ देर कबूतर को अपने शरीर में रखकर फिर उगल दिया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे त्वरित अनुप्रिया दल के प्रभारी दीपक कुमार ने अजगर को कब्जे में लेकर कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में छोड़ दिया। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इस हृदय विदारक घटना को देखा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह जंगलों में घटने वाली एक प्राकृतिक घटना है।
विज्ञापन

2 of 5
अजगर सांप। - फोटो : amar ujala
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं आसपास के लोगों में भी यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
अजगर - फोटो : amar ujala
वीडियो वायरल होने के बाद से कॉलोनी और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर ऐसी घटनाएं जंगलों में होती है।

4 of 5
अजगर सांप। - फोटो : amar ujala
बता दें कि कुछ दिन पहले ही हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव छाछरी टीप के जंगल में चक गढ़ी को जाने वाले मार्ग पर नहर की पुलिया पर अजगर मिलने से हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजगर सांप। - फोटो : amar ujala
इससे पहले भी बिजनौर के कई इलाकों में अजगर सांप निकल चुके हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें