नदियों के आसपास वाले सभी इलाकों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को गहरे पानी में नहीं उतरने की अपील लगातार की जा रही है। नदियों के आसपास पुलिस को सख्त निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। जागरूकता के लिए एनाउंसमेंट भी कराए जा रहे हैं। यदि कोई घाट के अलावा नदियों में नहाता मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी
डेढ़ महीने में इनकी हुई मौत
- 30 अप्रैल को खो बैराज पर पोषक नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जिसका शव नौगांवा सादात नहर के पास से से चार मई को बरामद हुआ।
- तीन मई को नगीना के चार लोगों की कोटद्वार में आमसौड़-दुर्गादेवी के बीच खेह नदी में डूबने से मौत हो गई।
- चार मई को बिजनौर के बास्टा के तीन युवक हस्तिनापुर में भीमकुंड पुल के नीचे डूब गए।
- चार मई को खुराहेड़ी चंदक निवासी रियाज और अबुल नांग्लसोती के लालपुर सोजी रिश्तेदारी में गए थे, वहां गंगा में दोनों गंगा में डूब गए।
- नौ मई को बिजनौर के बेगावाला की रहने वाली एक लड़की गंगा पार करते हुए डूब गई।
- 11 मई को अफजलगढ़ के गांव कुआंखेड़ा के पांच वर्षीय बालक की रामगंगा नदी में डूबकर मौत हो गई।
- 12 मई को किरतपुर तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई।
- 15 मई को शेरकोट के गांच भिक्कावाला निवासी हरदीप की पोषक नहर में डूबने से मौत हो गई।
- 16 मई को मुजफ्फरनगर के गांव दतियाना के रहने वाले पांच दोस्त गंगा नदी पर पहुंचे। नहाते हुए एक युवक गंगा में डूब गया।