फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: शादी के दो दिन बाद युवक की मौत, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल, हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी और उजड़ गई दुनिया

Mon, 16 May 2022 07:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

शादी के अगले ही दिन लापता हुए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। उधर, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी और उसकी दुनिया उजड़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नूरपूर में शादी के एक दिन बाद ही अचानक लापता हुए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

विज्ञापन


ग्राम विजयनंगला निवासी अजय सिंह की 12 मई को शादी हुई। शादी के अगले दिन ही अजय किसी को बताए बिना घर से निकल गया। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। 14 मई को परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

इसके बाद से ही परिजन व पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को कांठ थाना क्षेत्र के ऊमरी कलां के जंगल में एक पेट्रोल पंप के पीछे उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कांठ थाने की पुलिस ने उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को शव मिलने की सूचना दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: दिल्ली के बाद बिजनौर में खौफनाक मंजर, जिंदगी के लिए चीख-पुकारते रहे लोग, दस घंटे आग ने मचाया तांडव
 

विज्ञापन

वहीं अजय की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ ले आए। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। नूरपुर प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह ने बताया कि परिजनों ने 14 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अजय वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: डूब गई चार जिंदगियां, रिश्तेदारी में घूमने आया था सिपाही, मौत ने मारा झपट्टा, गहरे पानी में समाए तीन और युवक

चार दिन में ही उजड़ गया सुहाग
अजय की दुल्हन बनकर आई युवती चंद दिनों ही विधवा हो गई। अभी उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसकी मांग से सिंदूर उतर गया। अजय की शादी 12 मई को रामसहाय वाला निवासी युवती से हुई थी। जोकि अगले दिन ही लापता हो गया। अजय की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं उसकी नई नवेली दुल्हन की तो दुनिया ही उजड़ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें