फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नगीना सांसद चंद्रशेखर ने संसद भवन परिसर में शुरू किया धरना, बोले- हद से बढ़ गया जुल्म, होगा बदलाव

Tue, 21 Jul 2026 07:38 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: नगीना के सांसद एवं आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में धरने पर बैठ गए। असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेता उनसे आकर मिले और समर्थन दिया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के साथ हुई पुलिस की झड़प के विरोध में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद संसद भवन परिसर में धरने पर बैठे हैं। सांसद द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट में कहा गया कि ज़ुल्म जब भी हद से आगे बढ़ने लगता है, वहीं से बदलाव का सूरज निकलने लगता है। आज जंतर-मंतर पर बच्चों और बच्चियों के साथ जिस प्रकार का बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया, उसने मन को गहराई तक झकझोर दिया। मैंने जलियांवाला बाग का वह दौर नहीं देखा, लेकिन आज जो दृश्य सामने आया, उसने इतिहास के उस काले अध्याय की याद अवश्य दिला दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना हर नागरिक का सांविधानिक अधिकार है। यदि उस अधिकार का उत्तर बल प्रयोग से दिया जाए, तो यह केवल कुछ लोगों पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी आघात है। इसी पीड़ा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ, आज से मैं संसद भवन परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ रहा हूं। जब तक न्याय सुनिश्चित नहीं होता और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं होती, मेरा यह शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। 
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी धरने पर बैठे चंद्रशेखर से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ये भी देखें...
Bijnor: चाकू से 12 वार कर पत्नी की हत्या, कोर्ट ने हत्यारे पति को दी ये सजा; बहन ने लड़ी इंसाफ की लड़ाई
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें