फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर आशु मर्डर केस: आखिर से धर दबोचा मुख्य आरोपी, पूछताछ में खोलेगा वारदात का पूरा सच

Wed, 20 Dec 2023 07:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor Ashu Murder Case : आशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी आखिर से दबोचा गया। अब आरोपी पुलिस की पूछताछ में वारदात का पूरा सच उगलेगा।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में आशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी बबले आठ दिनों से फरार चल रहा था। शहर कोतवाली पुलिस कचहरी और शहर के आसपास घेराबंदी करती रही, जबकि बबले दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली पुलिस ने बबले को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बी वारंट पर बिजनौर लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में 13 दिसंबर को नगीना रोड स्थित आईटीआई के सामने दो गुटों में मारपीट हो गई थी। एक पक्ष ने नहटौर थाना क्षेत्र के गांव निमला हाल निवासी शहर के कुटिया कॉलोनी के आशु पुत्र नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

मृतक के पिता नीरज की तहरीर पर पुलिस ने गांव आदमपुर निवासी बबले पुत्र घसीटा, आलोक पुत्र लोकेंद्र, दीपांशु पुत्र रूपचंद और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। घटना के बाद से मुख्य आरोपी बबले फरार चल रहा था।

आरोपी बबले की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। तीन दिन से कोर्ट में सरेंडर की भनक पर पुलिस ने पहरा भी रखा। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली के विजयनगर क्षेत्र की बावना थाना पुलिस ने तमंचे के साथ बबले को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: पति ने सुहागरात की वीडियो की वायरल, देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस पर भी लगाया आरोप

विज्ञापन

अब तक इन्हें जेल भेज चुकी हैं पुलिस
आशु हत्याकांड में पुलिस आलोक व दीपांशु को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मंगलवार रात तीसरे आरोपी कृष को भी गिरफ्तार कर लिया था। हत्याकांड के मुख्य आरोपी बबले और गांव के आदित्य पुत्र जितेंद्र उर्फ भूरे व दीपांशु का भाई प्रियांशु फरार चल रहे थे। बबले की दिल्ली में गिरफ्तार हो चुकी है। अभी दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें