उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने बिजनौर जिले में पहुंचकर सबसे पहले विकास भवन के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके अलावा वह जिला अस्पताल, जिला जेल, विदुरकुटी समेत कई जगहों पर भी जाएंगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज बिजनौर पहुंची हैं। राज्यपाल बिजनौर में जिला अस्पताल, जिला जेल, विदुरकुटी समेत कई जगहों का दौरा करेंगी। बुधवार दोपहर को राज्यपाल ने जिले में पहुंचकर सबसे पहले विकास भवन के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
विकास भवन में कार्यक्रम व बैठक के बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगी। विकास भवन मीटिंग में उनके साथ जनपद के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इसके बाद विदुरकुटी का भी निरीक्षण करने जाएंगी। इससे पहले मंगलवार को दिनभर अधिकारी राज्यपाल के दौरे की तैयारियों में जुटे रहे।